Apply PM Kusum Yojana : पीएम कुसुम योजना 2025 सरकार दे रही 90% सब्सिडी सोलर पैनल लगाने हेतू, देखें आवेदन प्रक्रिया |
Apply PM Kusum Yojana : केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम-कुसुम योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पंप योजना के तहत किसान सोलर पंप की मदद से सोलर उपकरण लगाकर अपने खेतों में सौर ऊर्जा से सिंचाई कर सकते हैं। साथ ही वे अतिरिक्त बिजली भी पैदा कर सकते हैं और उसे ग्रिड को बेचकर पैसे कमा सकते हैं।
पीएम कुसुम योजना आवेदन के लिए
यहां क्लिक करें
‘पीएम कुसुम योजना’ के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के डीजल पंपों को सोलर पंप में बदलती हैं और नए सोलर पंप लगाती हैं। फिलहाल सरकार कृषि फीडर का निर्माण भी कर रही है। ऐसा करने से बिजली की बचत होगी और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली भी मिलेगी। 19 फरवरी 2019 को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम-कुसुम योजना को मंजूरी दी गई थी।
प्रधानमंत्री कुसुम सौर सब्सिडी योजना का उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री कुसुम सौर सब्सिडी योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य न केवल किसानों को उचित सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है बल्कि ईंधन की बढ़ती खपत को रोकना भी है। आपको बता दें कि शुष्क क्षेत्रों में किसानों को खेतों की सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पंजीकरण संख्या
- अधिकार पत्र आदि।
How to apply for PM Kusum Solar Subsidy Yojana?
- सबसे पहले आपको पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना राज्य चुनना होगा।
- चुनने के बाद आपको ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा,
- जिसमें आपको नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको फॉर्म में अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करना होगा और फॉर्म का प्रिंटआउट लेना होगा।