Maruti Suzuki Ertiga : कम बजट में शानदार फीचर्स वाली 7-सीटर कार, बनी लोगों की पहली देखें कीमत |
Maruti Suzuki Ertiga : मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय MPV में से एक है, और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली लिस्ट में भी शामिल है। इस कार का इस्तेमाल खास तौर पर फैमिली राइड और फ्लीट के लिए किया जाता है। मारुति सुजुकी फिलहाल माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक वाली ERTIGA और XL 6 MPV बेचने जा रही है।
मारुति सुजुकी की कीमत देखने के लिए
यहां क्लिक करें
Maruti Ertiga
मारुति सुजुकी ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में नई ERTIGA क्रूज़ हाइब्रिड को पेश किया है। नए मॉडल के डिज़ाइन में बदलाव किया गया है और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम में लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है।
यह ERTIGA का हाइब्रिड वर्जन है, जो पेट्रोल और CNG कारों के मुकाबले फ्यूल एफिशिएंसी में सस्ता है, क्योंकि कंपनी ने इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल बैटरी दी है। इसके साथ ही मारुति अर्टिगा क्रूज़ हाइब्रिड वर्जन में आपको स्पोर्टी लुक मिलता है, जो इस MPV के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
किससे है मुकाबला?
मारुति सुजुकी ने अर्टिगा को बजट MPV सेगमेंट में उतारा है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किआ कैरेंस, रेनो ट्राइबर जैसी MPV से है। इनके अलावा इस MPV का मुकाबला महिंद्रा बोलेरो जैसी SUV से भी है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत
कीमत की बात करें तो मारुति अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम
कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 13.03 लाख रुपये तक है।
कुछ ऐसा है अर्टिगा का पावरट्रेन
- मारुति सुजुकी अर्टिगा माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन से लैस है।
- कार का इंजन 103bhp की अधिकतम पावर और 136.8Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
- मारुति अर्टिगा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 20.51kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक में 20.3kmpl
- और CNG पावरट्रेन के साथ 26.1kmpl का माइलेज देती है।
- इसके अलावा अर्टिगा में ग्राहकों को CNG पावरट्रेन का विकल्प भी मिलता है।