PM Kusum New Apply | सरकार से मिल रही है खेतों में सोलर पंप लगाने पर 90% तक की सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया।

PM Kusum New Apply : सरकार से मिल रही है खेतों में सोलर पंप लगाने पर 90% तक की सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया।

PM Kusum New Apply : प्रधानमंत्री कुसुम योजना की मदद से सिंचाई के लिए बिजली पर कम खर्च करना पड़ता है और डीजल के झंझट से मुक्ति मिलती है। इसलिए सरकार इस योजना में सब्सिडी भी देती है, जिससे सोलर प्लांट लगाना आसान और सस्ता हो जाता है।

पीएम कुसुम योजना आवेदन के लिए

यहां क्लिक करें

किसानों पर न सिर्फ खर्च कम होगा, बल्कि इस योजना के तहत उनकी आय भी बढ़ेगी। सूरज की रोशनी से चलने वाले ये सोलर प्लांट पर्यावरण के लिए बहुत अच्छे हैं क्योंकि इससे प्रदूषण का कोई खतरा नहीं होता। यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों के लिए खेती को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पीएम कुसुम योजना के उद्देश्य

पीएम कुसुम योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ती स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, इसके अलावा उन्हें डीजल पंपों की जगह सोलर पंप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनकी बिजली की सभी ज़रूरतें पूरी हो सकें। योजना का मुख्य लक्ष्य कृषि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुना करना रखा गया है।

कुसुम योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • लघु और सीमांत किसान को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • दो हेक्टेयर जमीन के लिये एक मेगावॉट के सोलर पंप के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. जमीन की जमाबंदी की कॉपी
  4. मोबाइल नंबर
  5. बैंक खाता विवरण
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Application process for PM Kusum Yojana

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और ‘राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों का विवरण’ में अपने राज्य का नाम देखें।
  • इसके बाद ‘आवेदन कैसे करें’ पर जाएं और ‘प्रक्रिया प्रवाह’ पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक ‘पीडीएफ’ फाइल खुलेगी।
  • आपको दिए गए निर्देशों और वेबसाइट के अनुसार फॉर्म जमा करना होगा।
  • आवेदन करने से पहले आपको संबंधित राज्य की ‘पीएम कुसुम’ एजेंसी की वेबसाइट पर जाना होगा।

hindibix.com

Leave a Comment