Ladki Bahin Yojana : क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आया लड़की बहिन योजना का पैसा? तुरंत यहां करें शिकायत.
Ladki Bahin Yojana : लड़की बहन योजना एक सामाजिक कल्याण योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को वित्तीय सहायता और शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।
क्या आपके खाते में अभी तक नहीं आया लड़की बहिन योजना का पैसा?
सिर्फ इन महिलाओं के खातों में जमा हो रहे हैं लड़की बहिन योजना का पैसा
महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले 24 घंटों के भीतर पात्र महिलाओं के खातों में फरवरी और मार्च महीने की किस्त जमा हो जाएगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाखों महिलाएं नियमों का उल्लंघन करके लड़की बहन योजना का लाभ उठा रही थीं, जिसके चलते सरकार ने सख्त जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अब केवल उन्हीं महिलाओं को योजना का पैसा मिलेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करती हैं। अगर किसी महिला ने लड़की बहन योजना के नियमों का उल्लंघन किया है तो उसे अब इस योजना से बाहर कर दिया जा रहा है और फरवरी मार्च की किस्त उसके खाते में जमा नहीं होगी।